Skip to main content

INTRODUCTION OF INDIA

 

Introduction of India

( भारत का सामान्य परिचय )

भारत का नामकरण

इसका प्राचीन नाम आर्यावर्त था। राजा भरत के नाम पर इसका नाम भारतवर्ष पड़ा। जैन पौराणिक कथाओं के अनुसार हिंदू और बौद्ध ग्रंथों में भारत हेतु जंबूदीप शब्द का प्रयोग किया गया है। भारत के लिए प्रयुक्त इंडिया शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के इंडो से हुए,सिंधु को इंडस तथा इस देश को इंडिया का कहा।

जेम्स एलेग्जेंडर ने अपने विवरण में देश को इंदू नाम से संबोधित किया। बाद में परिवर्तित होकर इंडिया हो गया। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 1 में “भारत अर्थात इंडिया राज्यों का संघ होगा।

India Locations ( अवस्थिति )

  • अक्षांशीय विस्तार – 6°4′ उत्तरी अक्षांश से 37°6′ उत्तरी अक्षांश तक
  • देशांतरीय विस्तार – 68°7′ पूर्वी देशांतर से 97°25′ पूर्वी देशांतर तक
  • भारत का सबसे उत्तरी बिंदु – इंदिरा कॉल (जम्मू कश्मीर )
  • भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु – इंदिरा प्वाइंट (अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार द्वीप का दक्षिण बिंदु )
  • भारत का सबसे पूर्वी बिंदु – किबिथु (अरुणाचल प्रदेश)
  • भारत का सबसे पश्चिमी बिंदु -गौरमाता (गुजरात)

Size of India ( आकार )

भारत की आकृति चतुष्कोणीय है। भारत का कुल क्षेत्रफल 3287263 वर्ग कि.मी. है। इसकी स्थलीय सीमा की लम्बाई 15200 km है तथा समुद्रतट की कुल लम्बाई 7516 km है। पूर्व से पश्चिम इसकी लम्बाई 2933 km है जबकि उत्तर से दक्षिण 3214 km है।

विश्व का सातवां- (2•4%) बड़ा देश है इससे बड़े 6 देश है रूस, कनाडा ,चीन ,संयुक्त राज्य अमेरिका ,ब्राजील ,और ऑस्ट्रेलिया,

जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में दूसरा स्थान -16•7%


भारत की प्रादेशिक जल सीमा तट रेखा से 12 समुद्री मील की दूरी तक है। भारत का संलग्न क्षेत्रमंडल , तट रेखा से 24 समुद्री मील की दूरी तक है। अनन्य आर्थिक जोन के अंतर्गत संलग्न क्षेत्र के आगे के वे समुद्री क्षेत्र आते है जो तट रेखा से 200 समुद्री मील की दूरी तक है।


कर्क रेखा भारत के मध्य भाग से 8 राज्यों से होकर गुजरती है. ये राज्य है – गुजरात ,राजस्थान ,मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़ ,झारखण्ड ,पश्चिम बंगाल ,त्रिपुरा एवं मिजोरम। भारत में 82°30′ पूर्वी देशांतर रेखा को देश का मानक याम्योत्तर माना गया है। यह मानक याम्योत्तर उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर से होकर गुजरती है।


भारत श्रीलंका से 45 गुना, इंग्लैंड से 12 गुना, जापान से 8 गुना, पाकिस्तान से 4 गुना. संयुक्त राज्य अमेरिका का एक तिहाई तथा रूस का पांचवा भाग है


Puducherry

पुडुचेरी एक ऐसा केंद्र शासित प्रदेश है जिसका फैलाव तीन राज्यों में है। इसके अंतर्गत पुडुचेरी (मुख्य),यनम ,कराईकल ,माहे चार क्षेत्र आते है।


पुडुचेरी (मुख्य) तमिलनाडु की सीमा में अवस्थित।

कराईकल तमिलनाडु की सीमा में अवस्थित।

यनम आंध्र प्रदेश की सीमा में अवस्थित।

माहे केरल की सीमा में अवस्थित।

Andaman Nicobar

अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी ‘पोर्ट ब्लेयर’, दक्षिणी अंडमान द्वीप पर स्थित है। बैरन द्वीप जो भारत का एकमात्र जाग्रत ज्वालामुखी है , मध्य अंडमान के पूर्वी भाग में अवस्थित है। नारकोंडम द्वीप (उत्तरी अंडमान के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित ) एक ज्वालामुखी द्वीप है।


10° चैनल अंडमान को निकोबार से अलग करता है। डंकन दर्रा दक्षिणी अंडमान और लघु अंडमान के बीच है। कोको स्ट्रेट , कोको द्वीप समूह (म्यांमार) एवं उत्तरी अंडमान के मध्य है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह , मरकत द्वीप (एमराल्ड आइलैंड ) के नाम से भी जाना जाता है।अंडमान निकोबार द्वीप समूह के अंतर्गत आने वाले प्रमुख द्वीप है –


उत्तरी अंडमान

मध्य अंडमान

दक्षिणी अंडमान

छोटा अंडमान

कार निकोबार

छोटा निकोबार

बड़ा निकोबार

Lakshadweep

लक्षद्वीप प्रवाल भित्ति द्वारा निर्मित द्वीप है। मिनीकाय लक्षद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप है। 8° चैनल मिनीकाय एवं मालदीव के बीच है। 9° चैनल मिनीकाय को मुख्य लक्षद्वीप समूह से अलग करता है।


‘पाक स्ट्रेट ‘ तमिलनाडु एवं श्रीलंका के मध्य स्थित है।


‘इंदिरा प्वाइंट ‘ग्रेट निकोबार द्वीप का दक्षिणी बिंदु है।


Important facts – 

एवरेस्ट शिखर को पहली बार 29 मई 1953 को एडमिट हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे ने फतह किया

16 मई 1975 को जापान की जुंको ताबेई एवरेस्ट पर पहुंचने वाली प्रथम महिला थी

एवरेस्ट चोटी की खोज राधानाथ सिकंदर ने की थी

द एसेंट ऑफ एवरेस्ट जॉन हंट द्वारा लिखित पुस्तक है जिसमें 1953 के अभियान का विवरण है

हाई एडवेंचर: अवर एसेंट ऑफ़ द एवरेस्ट – सर एडमंड हिलेरी द्वारा लिखी गई पुस्तक है

डंकन पास स्थित है – दक्षिणी अंडमान एवं छोटा अंडमान के बीच

आदम का पुल स्थित है- भारत और श्रीलंका के बीच

भारतीय राज्य की समुद्र तटीय सीमा सबसे छोटी है- गोवा

सबसे छोटी स्थलीय सीमा भारत की देश के साथ है – भूटान

न्यू मूर द्वीप है- बंगाल की खाड़ी में

लक्षद्वीप समूह में द्वीपों की संख्या है- 36

भारत का वह स्थान जो सफेद पानी के नाम से जाना जाता है- सियाचिन

पोर्ट ब्लेयर स्थित है – दक्षिणी अंडमान

क्षेत्रफल के अनुसार सबसे छोटा राज्य- गोवा है।

2011 की जनगणना में जनसँख्या के आधार पर सबसे बड़ा राज्य- उत्तर प्रदेश(19 करोड़ 95लाख ) है।

जबकि जनसँख्या के अनुसार सबसे छोटा राज्य- सिक्किम है।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशो में क्षेत्रफल के अनुसार सबसे छोटा राज्य- लक्ष्यद्वीप है।

भारत की कुल तटीय सीमा की लंबाई 7516 किमी है।

सबसे लम्बी तट रेखा वाला राज्य- गुजरात है।

दूसरा सबसे लंबा तट रेखा वाला राज्य-आन्ध्र प्रदेश है।

तीसरी सबसे बड़ा तट रेखा वाला राज्य- तमिलनाडु है।

सबसे छोटा तट रेखा वाला राज्य – गोवा है।

सबसे ज्यादा राज्यों के साथ सीमा बनाने वाला भारतीय राज्य कौन सा है – उत्तर प्रदेश।

 ● केंद्रशासित प्रदेश अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर किस द्वीप पर स्थित है— दक्षिण अंडमान


● कौन-सा राज्य उत्तरी पूर्वी राज्य की ‘सात बहनों’ का भाग नहीं है— सिक्किम व पश्चिमी बंगाल


● कौन-सा महत्वपूर्ण अक्षांश भारत को दो भागों में बांटता है— 23°3’ उत्तर


● उत्तर भारत में उपहिमालय क्षेत्र के सहारे फैले समतल मैदान क्या कहलाते हैं— भावर


● कोरी निवेशिका कहाँ स्थित है— कच्छ का रन


● भारत का कौन-सा राज्य तीन ओर बांग्लादेश से घिरा है— त्रिपुरा


● भारत के किस स्थान को ‘मरूस्थल की राजधानी’ कहा जाता है— जैसलमेर


● अरावली और विंध्य श्रृंखलओं के बीच कौन-सा पठार है— मालवा का पठार


● अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीपों की मुख्य विशिष्टता क्या है— सभी द्वीप प्रवाल उद्गम के है


● ‘मैकान का पठार’ भारत के किस राज्य में है— छत्तीसगढ़ में


● छोटा नागपुर किसका नाम है— राँची का पठार


● इंदिरा प्वाइंट भूमध्य रेखा से कितनी दूर है— 876 किमी


● भारत और चीन की सीमा रेखा को स्पर्श करने वाले भारतीय राज्य कौन-से हैं— अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर एवं मिजोरम


● दक्षिणी भारत की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है— अन्नाईमुडी


● सर्वप्रथम ‘इंडिया’ शब्द का प्रयोग भारत के लिए किस भाषा में किया गया— ग्रीक


● प्राचीन भारतीय भौगोलिक मान्यता के अनुसार भारत किस द्वीप का अंग था— जम्बू द्वीप का


● भारतीय मानक समय कितने डिग्री देशांतर पर आधारित है— 82°36’ पूर्व देशांतर पर


● आदम का पुल किन दो देशों के मध्य स्थित है?— बैरन एवं नारकोण्डम


● हैदराबाद का जुड़वां नगर कौन-सा है— सिकंद्राबाद


● थार भूमि कहाँ स्थित है— राजस्थान


● भारत का कौन-सा राज्य सबसे अधिक राज्य की सीमाओं को स्पर्श करता है— उत्तर प्रदेश


● स्वतंत्रता से पहले कौन-सा भारतीय क्षेत्र ‘काला पानी’ के नाम से जाना जाता था— अंडमान-निकोबार द्वीप समूह


● झांसी नगर भारत के किस राज्य में स्थित है— उत्तर प्रदेश


● भारत की सबसे लंबी सुरंग ‘पीर पंजाल सुरंग’ किस राज्य में है— जम्मू-कश्मीर में

 

● भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा का निर्धारण किसने किया— सर सिरिल जॉन रेडक्लिफ ने


Comments

Popular posts from this blog

G.K.

Introduction of India

Some Questions....